रायपुर के 18 घरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया:26 तोला सोना समेत 30 लाख का माल जब्त; 6 आरोपी अरेस्ट

राजधानी रायपुर में करीब 18 घरों में चोरी करने वाले देवार गिरोह के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 5 आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे वहीं एक आरोपी चोरी के माल को खरीदता था। इन चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सुने मकान को निशाना बनाया था। आरोपियों के पास से 26 तोला सोना समेत 30 लाख का माल पुलिस ने जब्त किया है। 30 मेंबरों की एक स्पेशल टीम की कार्रवाई रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की शिकायतों के बाद आईजी अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्राइम ब्रांच के जल्द चोरों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके पास 30 मेंबरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई। जिसने वारदात के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और पूछताछ की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी की। इन चोरों ने ज्यादातर शहर के आउटर इलाकों के सुने मकानों को निशाना बनाया था। 30 लाख का माल मिला आरोपियों के कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 1 किलो 634 ग्राम चांदी, 5 नग मोबाइल फोन, 5 नग दोपहिया वाहन (जिसमें 1 गाड़ी आरोपियों ने चोरी के पैसों से खरीदा है)। सभी सामान कीमत लगभग 30,10,000 है, जिसे जब्त किया गया। इनमें से कई आरोपी पहले भी चोरी और मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। ये चोरी के मामले- 1. थाना मुजगहन – अपराध क्र. 43/25
2. थाना मुजगहन – अप.क्र 87/25
3. थाना मुजगहन – अप.क्र 123/25
4. थाना मुजगहन – अप.क्र 127/25
5. थाना मुजगहन – अप.क्र 133/25
6. थाना मुजगहन – अप.क्र 135/25
7. थाना मुजगहन – अप.क्र 148/25
8. थाना मुजगहन – अप.क्र 149/25
9. थाना मुजगहन – अप.क्र 150/25
10. थाना अभनपुर – अप.क्र 79/25
11. थाना अभनपुर – अप. क्र 159/25
12. थाना अभनपुर – अप. क्र 199/25
13. थाना अभनपुर – अप. क्र 237/25
14. थाना विधानसभा – अप.क्र. 299/25
15. थाना विधानसभा – अप.क्र. 323/25
16. थाना पंडरी – अप.क्र. 141/25
17. थाना डी.डी.नगर – अप.क्र. 109/25
18. थाना खम्हारडीह – अप.क्र. 151/25 गिरफ्तार आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *