दतिया । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत शेष हितग्राहियों का बीमा कराकर पंचायत में शत प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु शिविर 23 अक्टूबर से 15 जनवरी तक पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नौवा कैंप शुक्रवार को ग्राम देगुआगूजर, खजूरी, थरेट, उदगवां, उड़ीना, हेतमपुरा, सासूती, धरमपुरा, सिंगपुरा, करारीखुर्द, महेवा, झड़िया, भदेवरा, बिसोर में लगेंगे।


