प्रेमी पर गड़ासे से हमला कर लड़की ने फांसी लगाई:अयोध्या में दोस्त ने बोरी में भरकर फेंकी लाश, बोला- मैं डर गया था

सोमवार को मेरे घर पर विकास पाल और उसकी प्रेमिका सरिता आई थी। दोनों मेरे घर पर ही रुके थे। बुधवार को विकास और सरिता में किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट की आ गई। इसी बीच गुस्से में सरिता ने बांका उठाकर विकास पर हमला कर दिया। उसके गले के नीचे गंभीर चोट आई। प्रेमिका के हमले से बचने को वह बाहर भागा, हम भी उसके पीछे दौड़े, मगर वह भागता चला गया। इधर जब लौट कर घर आए तो सरिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसे फंदे से लटकता देख मैं और मेरी पत्नी डर गए। हम लोगों ने उसका शव उतारा और फिर उसे बोरी में बंद किया। इसके बाद उसकी डेड बॉडी को बोरी में भरकर मिल्कीपुर के ताजपुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास झाड़ी में फेंक दिया। ये वो बयान है जो गांव नदौली थाना बल्दीराय सुल्तानपुर निवासी विकास पाल के दोस्त जय सिंह निवासी पारा ताजपुर ने पुलिस को दिया। कप्तान का दावा है कि जय सिंह ने पूछताछ में यही बताया है। उसने कहा-वह डर गया था। उसकी पत्नी तो बेहद भयभीत थी। डर के कारण लड़की की डेड बॉडी को देर रात फेंक आए। उन्हें डर था कहीं वह फंस न जाएं इसलिए पुलिस को भी सूचना नहीं दी। पहले देखिए 2 तस्वीरें पढ़िए पूरा मामला अगरबा पूरे पठखौली थाना इनायत नगर 26 वर्षीय सरिता प्रजापति पुत्री तुलसीराम प्रजापति सोमवार दोपहर घर से मामा के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। गुरुवार सुबह उसका शव दोना-पत्तल की बड़ी प्लास्टिक की बोरी में बंद मिल्कीपुर के ताजपुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास झाड़ी में पड़ा मिला। लोगों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। CO श्रीयश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ में ही फारेंसिक टीम भी गई। बोरी लाल रंग के कपड़े की डोरी से बांधी गई थी। पुलिस ने बोरी खोली तो देखा युवती के गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान मिले। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, मगर नहीं हो सकी थी। इस पर पुलिस ने 7 जिलों की पुलिस को भी फोटो भेजे। शाम को युवती की पहचान उनके परिजनों ने की। बताया कि वह मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी। बताया कि वह अक्सर मामा के घर जाया करती थी। इसलिए वह निश्चिंत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। अब पढ़िए कैसे खुला मामला
एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पहले तो मामला हत्या का लग रहा था। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। उनका दावा है कि जांच में पुलिस को सरिता प्रजापति के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली। इस पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही थी। मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को प्रेमी के दोस्त तक पहुंचा दिया। पता चला कि सरिता अपने प्रेमी विकास के दोस्त जय सिंह के घर पारा ताजपुर आई थी। यहीं पर उसका प्रेमी भी था। पुलिस का दावा है कि जय सिंह ने पूछताछ में बताया कि बुधवार को विकास और सरिता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो सरिता ने विकास पर बांका से हमला कर दिया। इस पर विकास जान बचाकर बाहर की ओर भागा। इसके कुछ देर बाद सरिता ने फांसी लगा ली। इसके बाद जय सिंह युवती के शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर गांव के बाहर फेंक आया। पुलिस विकास के दोस्त जय सिंह चौरसिया व उसकी पत्नी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। एक दिन पहले प्रेमी मिला था घायल अवस्था में इनायतनगर पुलिस को एक दिन पहले बुधवार सुबह हैरिंग्टनगंज स्थित मां शारदा फार्मेसी पास 28 वर्षीय विकास पाल पुत्र राम निधि निवासी नदौली थाना बल्दीराय सुल्तानपुर मरणासन्न अवस्था में मिले थे। उसके गले में धारदार हथियार के हमले के निशान थे। जिसका इलाज अयोध्या के दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सरिता का शव जहां मिला है, उसकी उसके गांव से दूरी करीब 20 किमी है। वहीं विकास पाल जहां बुधवार को घायल अवस्था में मिला था, उसकी उसके गांव से दूरी करीब 18 किमी है। जबकि सरिता की जहां लाश मिली, वहां से दूरी महज दो किलोमीटर है। पहचान को 7 जिलों की पुलिस को भी फोटो भेजे थे अगर हाल ही किसी युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई है तो उनके परिवार वालों को फोटो भेजकर मिलान कराया जा रहा है। अयोध्या के अलावा पड़ोसी जिले सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर की पुलिस को भी फोटो भेजे गए हैं। जिससे युवती की पहचान हो सके। ————————— ये खबर भी पढ़िए- झांसी में सुंदर लड़कियों की फर्जी फोटो भेज ठगती: कहती थी- एक पसंद नहीं आई…तो दूसरे से शादी करवा दूंगी झांसी में शादी का सपना दिखाकर अविवाहित लोगों को ठगने वाली 8 युवतियों ने सुंदर लड़कियों का एल्बम बना रखा था। गैंग ने इंटरनेट से सुंदर लड़कियों की तस्वीरों का कलेक्शन कर रखा है। ये तस्वीर ही शादी के लिए युवकों के पास भेजी जाती थी। जब तक पसंद न आ जाए, तब तक फोटो दिखाई जाती थी। जैसे ही युवक शादी के लिए तैयार होता तो उससे रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहती। पहले रजिस्ट्रेशन फीस लेती। फिर अन्य तरह के चार्ज बताकर रकम ऐंठती रहती थी। पुलिस ने झांसी में छापा मारकर 8 युवतियों को अरेस्ट किया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *