रांची | हरमू रोड और अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को सफला एकादशी उत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ इस पावन दिवस पर श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। श्री श्याम प्रभु को नया बागा पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर फूलों से शृंगार किया गया। मंदिर में विराजमान बजरंगबली जी एवं शिव परिवार का विशेष शृंगार किया गया। श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन प्रारंभ किया गया। भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते रहे। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, संजय सर्राफ, रौनक पोद्दार, अरविंद सोमानी, साकेत ढांझनिया, मुकेश वर्णवाल, अभिषेक ने प्रसाद का वितरण किया। अग्रसेन पथ श्री श्याम मंदिर के ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढनियां, गौरव परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, नितेश लाखोटिया, विकाश पाडिया, प्रियांश पोद्दार का सहयोग रहा।


