रांची | ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रांची होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 07051/ 07052 हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 7 जनवरी से एक अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी। इन ट्रेनों की समय सािरणी व ठहराव पूर्ववत रहेंगे। ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 6 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच व वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित कुल 23 कोच होंगे।


