रांची | सिटी का एक मात्र मैदान जो आम लोगों के लिए खुला है, वह है जयपाल सिंह स्टेडियम। इसी साल सरकार ने इसे करोड़ों खर्च कर संवारा। लेकिन मेंटेनेंस नहीं होने और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में लोगों ने मैदान की दुर्दशा कर दी। मैदान में लगे खेल के उपकरण खराब हो गए। अब तो लोगों के घूमने के स्थान पर कपड़े भी सुखाए जा रहे हैं। आम लोग आखिर क्वालिटी टाइम कहां गुजारें।


