जालंधर में युवक को गोली मारी:​​​​​​​बशीरपुरा रेलवे लाइन पर हुई घटना, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामा मंडी के अंतर्गत आने वाले इलाके कमल विहार में शनिवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक बशीरपुरा, कमल विहार के मोहल्ला नारायण के रहने वाले सिंह की पहचान मनीष कुमार पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। मनीष केबल ऑपरेटर का काम करता है। मिली जाकनारी के अनुसार शनिवार रात वह रेलवे लाइन के पास बैठा था, तभी वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। फिलहाल जख्मी की हालत गंभीर, इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी एसएचओ मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि जिस जगह यह वारदात हुई, वह रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में आगे की कार्रवाई रेलवे पुलिस द्वारा की जाएगी। फिलहाल घायल मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *