शराब पीने के लिए ट्रैक्टर रोककर ड्राइवर से मांगे पैसे:जांजगीर-चांपा में गाली गलौज कर धमकी दी; आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक से शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी राहुल राठौर (26 साल) ने ट्रैक्टर का रास्ता रोका। उसे अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर शराब पार्टी के लिए 2000 रुपये की मांग की। मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 126(2), 296, 351(3), 119(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी देवरी थाना के सारागांव का रहने वाला है। अपहरण मामले में पहले भी आरोपी है जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम पहले भी अपहरण जैसे अपराधों में शामिल रह चुका है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। SP विजय कुमार पाण्डेय ने एक वीडियो साझा किया। इसमें आरक्षक लहरे का जिक्र है। ट्रैक्टर मालिक फोन पर यह बात करता सुना गया कि उसने अपने फायदे के लिए पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की। अब ट्रैक्टर मालिक का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *