जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, बुजुर्ग पर टंगिया से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कवर्धा जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 9 जुलाई को शाम करीब 4 बजे की है। खड़ौदा खुर्द निवासी अश्वन साहू ने बैजलपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि ग्राम बड़ौदा खुर्द निवासी सुरेश साहू ने जमीन के बंटवारे को लेकर 65 वर्षीय झाडूराम साहू पर टंगिया से सिर पर वार किया। झाडूराम को गंभीर चोट आई। रिपोर्ट के आधार पर बोड़ला थाने में बीएनएस की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया। घायल का इलाज सीएससी बोड़ला में कराया गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। नक्शा तैयार किया। गवाहों के बयान लिए। आरोपी को को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *