डौंडी| स्वास्थ्य योग समिति डौंडी 14 से 21 जुलाई तक आठ दिवसीय योग शिविर लगा रही है। योग आश्रम मुंगेर के आचार्य बाल योगेश सरस्वती शिविर में प्रशिक्षण देंगे। वे योग अभ्यास, ज्ञान और लाभ की बारीक जानकारी देंगे। शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है। शिविर का शुभारंभ 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे होगा।


