कोरिया में रवि की पहल: हर वार्ड में हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प

पटना | कोरिया जिले के रवि त्रिपाठी ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने जिले की 163 ग्राम पंचायतों के हर वार्ड में हनुमान चालीसा पाठ कराने का संकल्प लिया है। अब तक 45 ग्राम पंचायतों और कई शहरी वार्डों में पाठ करवा चुके हैं। उनका लक्ष्य है कि कोरिया जिले के हर कोने में यह पाठ हो। इसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ में अभियान फैलाने की योजना है। रवि को दो साल पहले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अपने पिता रामचंद्र त्रिपाठी से प्रेरणा मिली। इसके बाद उन्होंने नियमित हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया। साथ ही लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाया। हिंदू नव वर्ष और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बड़े स्तर पर पाठ आयोजित किया। इसमें सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज शामिल हुए। हजारों छात्रों ने भाग लिया। रवि त्रिपाठी एमएससी (मैथ्स) के छात्र हैं। भाजपा के मंडल महामंत्री के रूप में भी सक्रिय हैं। उनका मानना है कि हनुमान चालीसा पाठ से मानसिक शांति मिलती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। शारीरिक और मानसिक बल में वृद्धि होती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। भय समाप्त होता है। जीवन में सफलता की राह आसान होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *