वैशाली नगर इंदौर स्थित मंदिर में दत्त महोत्सव:भावगंधा संगीत संस्था की शानदार प्रस्तुति, गायकों ने एक साथ मिलकर राग यमन से मोहा मन

इंदौर वैशाली नगर तिराहा अन्नपूर्णा रोड स्थित श्री दत्त मंदिर में श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य परम सदगुरू श्री वासुदेवानंद सरस्वती (टेंबे) स्वामी महाराज की कुटी में दत्त जयंती महोत्सव चल रहा है। चौथे दिन 11 दिसंबर को शाम 6.15 बजे दत्तात्रेय भगवान की आरती की गई। उसके बाद रात 8 से 10 बजे तक, भावगंधा संगीत संस्था इंदौर द्वारा राग मंजीरी, शास्त्रीय संगीत के रागों पर आधारित संगीत गाए। प्रमुख गायक- निशा चिटणीस, सुचेता कविश्वर, स्नेहलता देशमुख, कविता पेंढारकर, कल्पना आचार्य, प्रीति खंडकर, शिल्पा दंडवत, प्राजक्ता मोने, संध्या जोग, भावना मोंळे, संजीवनी नामजोशी, भाग्यश्री कवढेकर, प्रतीक्षा कोरडे, तबला संगत- चौघुले के साथ शुरुआत की। सभी संगीत गायकों ने एक साथ मिलकर शास्त्रीय संगीत में “राग यमन – बंदिश, भक्तिगीत” से शुरुआत की, फिर उसके बाद “राग बागेश्री- बंदिश ध्रुपतराना भक्तिगीत”, “राग मालकौंस- बंदिश,भक्तिगीत”, “राग चन्द्रकौंस- बंदिश, भक्तिगीत”, “राग दरबारी कानडा- बंदिश, भक्तिगीत”, “राग शिवरंजनी- बंदिश, भक्तिगीत”, राग अहीर भैरव- मंगल गीत भक्ति संगीत पर समापन किया। भक्ति संगीत में सहयोगी कलाकारों को श्रीफल भेंटकर और माला पहनाकर सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *