रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई:पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान नाबालिग लड़कों से हुआ विवाद, दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचा

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता एक पौधारोपण कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद नाबालिग लड़कों से उनका विवाद हो गया। नाबालिग ने पास ही बस्ती से अपने दोस्तों को भी बुला लिया। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल ने रायपुरा स्थित डिपरापारा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान वहां मौजूद एक नाबालिग के साथ किसी बात पर उन्होंने मारपीट कर दी। नाबालिग ने पास ही बस्ती से अपने साथियों को बुला लिया। फिर उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्ष पहुंचा पुलिस थाने इस घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले को शांत कराया गया। इसके बाद दोनों पक्ष डीडी नगर थाने पहुंच गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *