तरपोंगी टोल प्लाजा पर NSUI का चक्का जाम:टोल प्लाजा में बाहरी लोगों की भर्ती का विरोध, छात्रों के लिए स्टूडेंट टोल पास की मांग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तरपोंगी टोल प्लाजा पर रविवार को NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर बैठकर उन्होंने चक्का जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र संगठन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर टोल प्लाजा का घेराव किया था। प्रदर्शन में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। NSUI की चार प्रमुख मांगें यह सिर्फ टोल की लड़ाई नहीं, यह युवाओं का हक़ है प्रदर्शन के दौरान NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा, यह केवल टोल टैक्स की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन छात्रों की आवाज़ है, जो रोज़ सफर करते हैं, उन नागरिकों की जिनसे दोहरी टैक्स वसूली हो रही है, और उन युवाओं की जिन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार नहीं मिल रहा। NSUI जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रखेगा। जारी रहेगा आंदोलन NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि यह छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ है। अगर हमारी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और उग्र होगा और जिले के अन्य हिस्सों में भी फैलाया जाएगा। प्रदर्शन में ये शामिल रहे प्रदर्शन के दौरान अमित शर्मा, हेमंत पाल, राजा देवांगन, विशाल कुकरेजा, कुणाल दूबे, विकास राजपूताना, हरिओम तिवारी, शिवांक सिंह, वैभव मुजेवार, श्रेयांश परघनीया, संयम सिंह, गावेश साहू, अंकित शर्मा, आलोक सिंह, भूपेंद्र, सत्यदास, प्रिंस सहित अन् बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *