मुरुम खदान में डूबा बुजुर्ग, 6 घंटे से तलाश जारी:घर से निकला था नहाने, कपड़े-चश्मा देख परिजनों ने प्रशासन को दी सूचना

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध मुरुम खदान में 60 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने की आशंका है। वह घर से नहाने निकला था। कपड़ा-चश्मा देख परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। पिछले 6 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के शकरवारा की है। दुर्गा प्रसाद देवांगन सुबह नहाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह कई घंटों तक घर नहीं लौटा। मुरुम खदान के पास ग्रामीणों को कपड़े, चप्पल और चश्मा मिला।परिजनों ने सामान की पहचान की। 10 से 12 फीट तक भर जाता है पानी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और गोताखोर टीम बुजुर्ग के तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। बारिश को दिनों में खदान में 10 से 12 फीट तक पानी भर जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *