बच्चों ने मां के नाम पौधे लगाए

भास्कर न्यूज | भटगांव शनिवार को सेंट चार्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसी अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम हुआ। एसईसीएल की ओर से विद्यालय को फलदार पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के महाप्रबंधक (पर्यावरण) मनोज अग्रवाल रहे। उन्होंने बच्चों को पौधरोपण और पर्यावरण बचाने के महत्व की जानकारी दी। अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान मोदी सरकार के पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को प्रकृति से जोड़ना है। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने, शिक्षकों का सम्मान करने और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी। कहा कि शिक्षा और पर्यावरण, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *