कोयला घोटाले मामले नई गिरफ्तारी:आरोपी नवनीत तिवारी से EOW करेगी पूछताछ, 2022 से फरार था

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नवनीत तिवारी को EOW ने गिरफ्तार किया है। अवैध कोल लेवी वसूली मामले में आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद जज ने आरोपी को EOW की रिमांड पर भेज दिया है। EOW ने बताया कि नवनीत पर अवैध कोल लेवी वसूली और अवैध धनराशि के निवेश की योजना में संलिप्त आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्ष 2022 में ED की छापेमारी के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में कोर्ट की ओर से स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। EOW ने आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर की अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *