21 मवेशियों की तस्करी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बसदेई झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला फरार मवेशी तस्कर मकसूद खान को पुलिस ने िगरफ्तार िकया। पुलिस ने उसे कोरिया जिले से दबिश देकर गिरफ्तार किया। वह 11 जून को मवेशी तस्करी के मामले में फरार हो गया था। उस दिन पुलिस ने उसके तीन साथियों को 5.50 लाख रुपए कीमत के 21 मवेशियों के साथ पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद रहीम, तनवीर और खलीद हुसैन शामिल थे। तीनों मध्यप्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 मवेशी और एक स्वराज माजदा वाहन जब्त किया था। इन पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 के तहत कार्रवाई की गई थी। मुख्य आरोपी मकसूद खान, ग्राम बाना मसुरिया, थाना व जिला गढ़वा का निवासी है। वह घटना के बाद भाग गया था। एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चौकी प्रभारी बसदेई लगातार उसकी तलाश में लगे थे। मुखबिर की सूचना से पता चला कि मकसूद कोरिया जिले में लगातार ठिकाना बदल रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब भारतीय दंड संहिता की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी है। एक स्कॉर्पियो भी जब्त की है। मकसूद के खिलाफ पहले भी थाना ओड़गी और चौकी वाड्रफनगर में मवेशी तस्करी के मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *