साइकिल सवार अचेत होकर रोड पर गिरा:डॉक्टर ने मृत घोषित किया, साइलेंट अटैक की आशंका; समधी से मिलने जा रहा था

शिवपुरी के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एनएच-46 पर कुल्हारी गांव के पास एक साइकिल सवार अचानक सड़क पर गिर गया। उसे एम्बुलेंस की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का माना हैं कि साइकिल सवार साइलेंट अटैक का शिकार हुआ हैं। घटना गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे की है। साइकिल से पेट्रोल लेकर आ रहा था जानकारी के मुताबिक सोनपुर का रहने वाला बच्चन लाल जाटव (46) पिता चंपालाल जाटव अपने समधी से मिलने बाइक पर सवार होकर उसके गांव पडारिया जा रहा था। तभी कुल्हाड़ी गांव के पास उसकी बाइक का पैट्रोल खत्म हो गया था। इसके बाद बच्चन लाल जाटव पास के अपने एक रिश्तेदार के होटल पर पहुंचा था। उसने पैट्रोल लाने के लिए होटल से साइकिल ले ली। पैट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल भराकर लाते वक्त रास्ते में अचानक से नीचे गिर गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया उसे तत्काल एम्बुलेंस से कोलारस के अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर आंनद जैन ने बताया कि बच्चन लाल जाटव की मौत संभवता साइलेंट अटैक से हुई हैं। कोलारस पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *