तेलीबांधा चौक पर चौड़ी की जा रही सड़क:रिंग रोड से आने वाले हजारों वाहनों को मिलेगा फायदा

16 फीट की जा रही वीआईपी रोड से तेलीबांधा की ओर आने वाली सड़क 12 फीट थी सड़क की चौड़ाई इसके चलते शहर की इंट्री प्वाइंट पर लगता था जाम तेलीबांधा चौक पर रिंग रोड से शहर की ओर आने वाले करीब एक लाख वाहनों को एक अतिरिक्त लेन मिल जाएगी। यहां पर रोटेटरी को दो मीटर पीछे कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। इससे तेलीबांधा चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर रायपुर निगम ने सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। इसी के साथ जल्द ही 6 साल से बंद रिंग रोड की सर्विस लेन को भी शुरू किया जाएगा। तेलीबांधा चौक पर रोटेटरी बनाकर चारों ओर सौंदर्यीकरण किया था। सौंदर्यीकरण के बाद रिंग रोड से शहर आने वाली सड़क टू लेन हो गई थी। इससे सिग्नल खुलने के बाद यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने रोड की चौड़ाई बढ़ाने का सुझाव निगम को दिया था। निगम जोन-9 के कमिश्नर संतोष पांडे ने बताया कि चौड़ाई बढ़कर 16 फीट हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *