दो दिन में 6 ट्रक धान परिवहन फिर खरीदी बंद होने की नौबत

चिल्फी घाटी| चिल्फी केंद्र में धान जाम होने से 1 हफ्ते से धान खरीदी बंद थी। जो गुरुवार को बमुश्किल शुरू हो पाई। केवल 17 किसानों से 700 क्विंटल धान खरीदी गई। लेकिन परिवहन में तेजी नहीं आने से धान खरीदी फिर से बंद की नौबत आ गई है। दरअसल धान जाम होने से पिछले दिनों खरीदी बंद थी। दो दिन में सिर्फ 6 ट्रक धान का उठाव हुआ है। शेष धान अब भी यथावत केंद्र में रखा हुआ है। सभी चबूतरे फुल हो गए हैं। साइड में अलग से जगह बनाकर खरीदी की जा रही है, जो एक- दो दिन में भर जाएगा। इससे खरीदी फिर बंद करने की नौबत आ जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *