भास्कर न्यूज | सरायकेला श्री शनिदेव भक्त मंडली की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर रविवार को नई कमेटी की घोषणा की गई। यह घोषणा मंडली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में की गई। इससे पूर्व नई कार्यकारिणी समिति की सदस्यता के लिए इच्छुक सदस्यों से आवेदन प्राप्त किया गया। प्राप्त आवेदन में पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों को ही प्राथमिकता देने की बात कही गई है। वहीं, मंडली के नए सेवा कार्य का शुभारंभ आगामी 31 जुलाई को होगा। घोषित कमेटी में देवव्रत घोष संस्थापक सह संरक्षक बनाए गए हैं। वहीं, राजेश चाचरा को अध्यक्ष, पंकज कुमार रामा को उपाध्यक्ष, उज्जवल घोष को सचिव व प्रेम शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जयदेव बनर्जी, मंटू सिंह मोदक, सुधीर कुमार नायक, अजय शकर मंडल, विकाश शर्मा, सुनील पासरिजा, विनय चन्द्र दास, तपन कुमार पात्रा, गौरांगो धर, मिलन बेरा, दीपक महतो, सुदीप महतो, रतन सिंह मुंडा, शेखर शर्मा, अमित कुमार, आशीष बनर्जी, आशुतोष प्रधान, मोनोजीत महतो, अतुल मुखर्जी, सुबीर घोषाल, विश्वजीत नंदी, मिलन कांति संतरा, आशीष डे, विश्वदीप रॉय, विश्वजीत प्रमाणिक, देवब्रत सिंह कुशवाहा, माणिक गोराई, तथा राकेश विभूति को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। साथ ही स्थाई समिति का भी गठन किया गया। यह मंडली के सभी वितीय मामलों की देखरेख करेगी। स्थायी समिति में देवव्रत घोष, राजेश चाचरा, पंकज कुमार रामा, जयदेव बनर्जी, विनय चंद्र दास, अजय शंकर मंडल, उज्जवल घोष आदि को शामिल किया गया है।


