श्री राधे कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान बने अशोक बिट्टा

अमृतसर सिटी| प्राचीन श्री राधे कृष्ण मंदिर कमेटी, सदर बाजार अमृतसर कैंट में चुनाव हुए। मंदिर कमेटी मेंबर्स और इलाका निवासियों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया। अशोक कुमार बिट्टा को प्रधान चुना गया। सुरेश कुमार चेयरमैन बने। नीलम कालिया को जनरल सेक्रेटरी और डॉ. स्वा​ित मित्तल को एडिशनल जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। अनुभव देवगन को खजांची और अक्षय को अकाउंटेंट नियुक्त किया गया। दिलीप कुमार वाइस प्रधान और विजय सरीन ज्वाइंट वाइस प्रधान बने। कमेटी में विपन कुमार, शाम सुंदर, हितेश, हनी, मनदीप, चिंकी, अतुल, मोंटू , आशीष शर्मा और शुभम को सदस्य बनाया गया। डॉ. रमन मित्तल, सुरिंदर शर्मा, डॉ. राजिंदर और अश्विनी को एडवाइजर नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों और आदि सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *