अमृतसर| परम पूज्य भक्त हंसराज जी महाराज के प्रिय शिष्य और श्री राम शरणम् जिला मुख्य संचालक तिलक राज वालिया की अध्यक्षता में 15 जुलाई को स्वामी सत्यानंद महाराज का शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। रणजीत एवेन्यू स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में मनाए जाने वाले शताब्दी समारोह दौरान शाम 6 से 7 बजे तक सामूहिक पाठ किए जाएंगे। जबकि 7 से साढ़े 8 बजे तक आश्रम में प्रार्थना सभा और शताब्दी साक्षात्कार समारोह दौरान सत्संग किया जाएगा।


