मानवधिकारी संरक्षण परिषद के परवीन सहगल ने दुर्ग्याणा कमेटी को पत्र लिखकर बड़ा श्री हनुमान मंदिर परिसर में साफ सफाई और पांव धोने की उचित व्यवस्था करवाने की अपील की है। सहगल ने कहा कि वह अकसर श्री हनुमान जी के दर्शनों को मंदिर जाते है। जिसमें बड़ा श्री हनुमान मंदिर के सामने और पीछे की ओर का सारा क्षेत्र धूल और कीचड़ से भरा हुआ है। इसी कारण श्रद्धालुओं के पांव गंदे हो जाते हैं और वह उसी स्थिति में मंदिर में प्रवेश करते हैं। क्योंकि मंदिर के बाहर पांव धोने की कोई व्यवस्था नहीं होने से ऐसा होता है। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा होने के साथ मंदिर की पवित्रता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए दुर्ग्याणा कमेटी बड़ा श्री हनुमान मंदिर के सामने एक ऐसा उचित स्थान बनाए जहां श्रद्धालु प्रवेश से पहले अपने पांव पानी से धो सकें। श्रद्धालु पांवों से स्वच्छ होकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।


