रंजिशन युवक को हमला कर किया जख्मी, 5 पर केस

थाना राजासांसी पुलिस ने कोटली सिक्का घर के बाहर पार्टीबाजी को लेकर रंजिशन युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी करने वाले पांच हमलावरों के खिलाफ 3 महीने के बाद पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सेवक, शरन, जोबन निवासी कोटली सिक्का के रूप में हुई है, जबकि 3 अज्ञात युवक शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में डेविड मसीह निवासी कोटली सिक्का ने बताया कि 20 अप्रैल की शाम साढ़े 5 बजे जब वह अपने घर के बाहर पहुंचा तो आरोपी पहले से तेजधार हथियार लेकर खड़े थे, आरोपियों ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। उसने बताया कि पार्टीबाजी को लेकर आरोपियों ने हमला किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *