रोटरी क्लब ने पौधारोपण मुहिम के तहत लगाए 30 पौधे

अमृतसर| रोटरी क्लब आफ अमृतसर की तरफ से शुरु की गई पौधारोपण मुहिम के तहत रविवार को अजनाला रोड स्थित हरजोत अस्पताल के सामने मदर टेरेसा पार्क में 30 से अधिक पौधे लगाए गए। क्लब प्रधान पंडित महिंद्रपाल शर्मा की अध्यक्षता में शुरु की गई मुहिम के तहत प्रोजेक्ट चेयरमैन निर्मल सिंह आनंद की अगुवाई में भारी संख्या में सदस्यों ने बरसात के बावजूद इस सेवा को जारी रखा। प्रधान शर्मा ने बताया कि पौधारोपण मुहिम को अंतिम रुप दिया जा रहा है , 31 जुलाई तक प्रतिदिन विभिन्न जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *