नियम ताक पर : ऑटो पर ढोया जा रहा ओवरलोड सामान

अमृतसर की सड़कों पर ओवरलोडिंग एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जो आए दिन हादसों का कारण बन रही है। ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और जुगाड़ वाले मोटरसाइकिल ठेलों पर क्षमता से अधिक सामान ढोया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है। ऑटो-रिक्शा में दो पानी की टंकियों की जगह छह-छह टंकियां और बड़ी पाइपें लादी जा रही हैं। खराब सड़कों या पुलों पर चढ़ते समय यदि रस्सी खुल जाए या सामान गिर जाए तो पीछे आ रहे वाहन बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। मोटरसाइकिल से बने ठेलों की स्थिति और भी बदतर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *