युवकों को नशा करने से रोका तो ग्रंथी के साथ मारपीट, 4 हमलावरों पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोपोके के अधीन आते गांव ठठा स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह के साथ लगते गली में कुछ युवक नशा कर रहे थे। जब ग्रंथी ने देखा तो युवकों को नशा करने से मना किया, जिसके बाद नशेड़ियों ने ग्रंथी को घेरकर मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। यह घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। इस मामले में लोपोके की पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अश्वनी, सोनू, हीरा सिंह, काबिल सिंह निवासी चोंगावा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में ग्रंथी सर्वण सिंह निवासी गांव ठठा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के साथ लगते गली में नशेड़ी नशा कर रहे थे, जब उन्हें गुरुद्वारा साहिब के पास ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मारपीट की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी फरार है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *