पंजाब में मानसून सुस्त होता दिख रहा है। आने वाले 48 घंटों तक बादल के बरसने के आसार नहीं है। रविवार राज्य के कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली। जिसके चलते तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन तापमान अभी भी सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया, जो 37.2 डिग्री था। वहीं, अमृतसर का तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना में 35 डिग्री, पटियाला में 36.2 डिग्री, पठानकोट में 30.2 डिग्री और बठिंडा में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, बीते शाम तक अमृतसर में 2 मिमी, पटियाला में 0.4 मिमी, पठानकोट में 1 मिमी, मोगा में 1.5 मिमी, मोहाली में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सात दिनों में एक दिन ओरेंज अलर्ट पंजाब में अब मानसून धीरे-धीरे सुस्त होता दिख रहा है। अगले एक सप्ताह में मात्र 16 जुलाई को मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन ये अलर्ट भी राज्य के तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर तक ही सीमित है। जबकि 16 जुलाई व अन्य दिनों में राज्य में मौसम सामान्य रहने वाला है। बारिश को लेकर मौसम विभाग फ्लैश अलर्ट जारी करेगा। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।


