झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 और 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। वहीं, बादल छटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के रास्ते एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों में हो सकता है। राज्य के पश्चिमी व निकटवर्ती उत्तरी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 29 दिसंबर को भी राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य भर में 26, 27, 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा, हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बहुत हल्के दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा भी छाया। सबसे अधिक बारिश 0.2 एमएम पूर्वी सिंहभूम में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रहा वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। 27 को मौसम रहेगा साफ मौसम विभाग के अनुसार, 27 को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगी। वहीं, अगले दो दिन 28 और 29 को झारखंड के पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी और निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।


