भास्कर न्यूज | धमतरी रविवार को फिर प्रार्थना सभाओं में हंगामा हुआ। हिन्दू संगठन के युवाओं ने शहर के वंदना विहार, गोपालपुरी और बोड़रा की सभाओं में पहुंचकर बवाल किया। गोपालपुरी में सुबह 9 बजे झूमा-झटकी और मारपीट हुई। थानूराम साहू नामक युवक घायल हुआ। उसे इलाज के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद भगदड़ मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागे। मारपीट से आक्रोशित लोगों ने अर्जुनी थाना पहुंचकर शिकायत दी। 50 से ज्यादा लोग थाने पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। दोपहर में एएसपी मणिशंकर चन्द्रा अर्जुनी थाने पहुंचे। उन्होंने शिकायत लेकर जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। पिछले कुछ महीनों से हर रविवार को जिलेभर में प्रार्थना सभाओं में ऐसे प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बार भी वही दोहराया गया। लोग डरे हुए हैं। पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।


