कोरबा | दादरखुर्द वार्ड के सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच मामूली विवाद के चलते एक छात्र ने दूसरे पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। शहर के मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत दादरखुर्द वार्ड के सरकारी स्कूल में शनिवार को 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच छाता व साइकिल तोड़ने की बात पर विवाद हुआ। इस दौरान एक छात्र ने अपने पास रखे ब्लेड से दूसरे छात्र के गला-गर्दन के पास हमला किया। जिससे पीड़ित छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।


