राजनांदगांव | बसंतपुर पुलिस ने कबाड़ के अवैध कारोबार कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम बनभेड़ी के एक डिस्पोजल गैरेज में पुरानी गाड़ियों को गैस सिलेंडर से काटकर कबाड़ में बदला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर एजाज खान को ट्रक के पुराने सामान को गैस कटर से काटते हुए पकड़ा गया। एजाज के पास से पुरानी ट्रक का हेड, दो नग ट्रक का कटा हुआ ड्रेसबॉड, एचपी कंपनी का एक सिलेंडर, गैस काटने का पाइप और नोजल जब्त किया गया। एजाज दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके अपराध दर्ज किया गया है। इसी तरह मोहल्ले में शांति भंग कर हंगामा कर रहे रविकांत और हिमांशु को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


