2 डिग्री चढ़ा पारा, दोपहर को खिली धूप, फिर छाए बादल

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में बारिश की गतिविधि में कमी आई है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दोपहर में तेज धूप भी खिल रही है। इससे झड़ी के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। लेकिन मौसम विभाग ने 16 जुलाई मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी रहने की जानकारी दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं सुबह से शहर में तेज धूप खिली रही। दोपहर तक ऐसी ही स्थिति रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। लेकिन बारिश दर्ज नहीं हुई। जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होती रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दो द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण अब भी मजबूत स्थिति में हैं। इससे सोमवार को कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। 16 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। जिले में पहले जून से अब तक 260 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। यह इन दिनों की औसत बारिश से 10 फीसदी अधिक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *