भास्कर न्यूज| लुधियाना शहीदी दिवस पर दुगरी अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी और गुरमत ज्ञान प्रकाश मशीनरी कॉलेज की ओर से एक कीर्तन समागम का आयोजन किया। इस समागम में प्रमुख रूप से भाई सुखविंदर सिंह जी ने शहीदी दिवस के इतिहास को साझा किया। उन्होंने संगत को बताया कि किस प्रकार साहिबजादे अजीत सिंह जी और साहिबजादा जुझार सिंह जी जैसी वीर विभूतियों ने कड़ाके की ठंड में नंगे पैर और बिना किसी डर के शहादत दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय का माहौल कितना कठिन था, जब माता गुजरी जी ने अपने दोनों साहिबजादों को खुद सजा कर शहीदी के लिए भेजा था। इस अवसर पर भाजपा की पार्षद अनीता शर्मा ने शहीदी दिवस पर दूध का लंगर लगाया। लंगर की सेवा राज कुमार शर्मा और तविंदर सिंह मिंटू ने की। अनीता ने कहा कि आने वाले समय में अर्बन एस्टेट इलाके के लोग शहीदी दिवस के अवसर पर लंगर लगाने की परंपरा को जारी रखेंगे।


