लुधियाना| सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, सुंदर नगर में कोशिश-एक आशा थीम पर आयोजित वार्षिक समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड-9 की काउंसलर दीक्षा बतरा, माही बतरा और रवि बतरा उपस्थित रहे। दीक्षा बतरा ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी, जबकि रवि बतरा ने बच्चों को अपने अध्यापकों का सम्मान करने का महत्व बताया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। छात्रों ने नृत्य, माइम एक्ट और नुक्कड़ नाटक जैसी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को अपनी कला से प्रभावित किया। इस भव्य आयोजन का समापन भंगड़ा और गिद्दा के रंगारंग प्रदर्शन से हुआ, जिसने वातावरण को और भी उल्लासित कर दिया।


