सुविधा नहीं असुविधा: वेतन नहीं मिलने पर सुविधा केंद्र में काम ठप

सुविधा केंद्रों के कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के धरने के कारण सुविधा केंद्र में कामकाज ठप रहा। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वार्ता बेनतीजा होने के कारण आज भी सुविधा केंद्र में काम नहीं होगा। वीरवार को सुविधा केंद्रों के 300 कर्मचारियों ने वेतन समय से नहीं मिलने, वेतन में कटौती कर जारी करने, वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर डीसी कांप्लेक्स परिसर स्थित सुविधा केंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। गुरमीत सिंह ने बताया कि कंपनी को शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। दोपहर में कंपनी के कलस्टर हेड से वार्ता हुई है जिसमें उन्होंने कटौती वाली राशि अगले महीने 10 तारीख तक जारी करने की बात कही है। 2500 से अधिक लोगों के काम नहीं हुए जिले में सुविधा केंद्रों की संख्या 41 है जिसमें रोजाना प्रत्येक में 60-70 और उससे अधिक लोग आते हैं। अनुमान के तौर पर रोजाना 2500 से अधिक लोग बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट समेत 40 से अधिक सर्विसेज का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं। वीरवार को लोगों को मायूसी हाथ लगी। नौकरी से छुट्‌टी लेकर जन्म प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट समेत अन्य सुविधाओं को लेकर सुविधा केंद्र पहुंचे लोगों के काम नहीं हुए। कर्मचारियों के स्ट्राइक करने पर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की जिस पर उन्हें जानकारी मिली कि वार्ता चल रही है। लोग हड़ताल समाप्त होने का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर को भी काम शुरू नहीं होने पर लोग वापस लौट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *