वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लुधियाना| घंटा घर के पास एलिवेटेड पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक की पहचान 40 वर्षीय श्रीकेश के रूप में हुई है, जो आजाद नगर इलाके का निवासी था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा कि श्रीकेश गंभीर रूप से घायल पड़े थे। लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने बताया कि श्रीकेश मिस्त्री का काम करता था और बुधवार देर रात दाना मंडी से काम खत्म कर घर लौट रहा था। एलिवेटेड पुल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *