बाल श्रम रोकने के लिए चला रेस्क्यू अभियान

सरायकेला। डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी, सीडब्ल्यूसी, चाइल्ड लाइन व एनजीओ युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बाल श्रम रोकने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जहां से टीम ने 18 वर्ष से कम के चार युवकों को रेस्क्यू किया। टीम ने आदित्यपुर मेन रोड स्थित भाटिया बस्ती मोड़ के पास सुजुकी टू व्हीलर शोरूम में धावा बोला, जहां कार्य करते दो युवकों को रेस्क्यू किया। इसके अलावा इससे कुछ दूरी पर स्थित कार वाशिंग सेंटर मे भी टीम ने औचक छापेमारी कर कार्य कर रहे दो युवकों को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सभी चारों युवक की उम्र 14 वर्ष से अधिक मिली। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए टीम में मौजूद सदस्य अधिवक्ता अयाज हैदर ने बताया कि डालसा के निर्देश पर यह कार्रवाई समय-समय पर की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल श्रम कानून संरक्षण के तहत बाल श्रम रोकना है। इन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी युवक 14 वर्ष से अधिक के पाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *