चंडीगढ़ में 6 वाहन चोर गिरफ्तार:14 बाइक और स्कूटी बरामद; नशे के आदी है आरोपी, पहले से 8 केस दर्ज

चंडीगढ़ में घरों के बाहर और पार्क में खड़े वाहनों को चोरी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे पास से पुलिस ने चोरी के 14 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जिनमें 7 स्कूटी और 7 बाइक शामिल है। एसपी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पहले रेकी करते थे, कि कौन सा वाहन कहां खड़ा है और कब उसका चालक आता है और कब जाता है। पूरी रेकी करने के बाद आरोपी जिस समय कोई भी नहीं होता था, आरोपी वाहन को चोरी कर लेते थे। जांच में पता चला है कि अधिकतर आरोपी नशे के आदी हैं और पूर्व में भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। ये लोग पार्किंग एरिया और रिहायशी इलाकों से मास्टर चाबी की मदद से गाड़ियां चुराते थे। खासकर स्कूटी के लॉक तोड़ने में ये माहिर हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की गई गाड़ियों का उपयोग ये लोग नशे की तलाश, इलाके की रेकी और ट्रैफिक चालान से बचने के लिए करते थे। अधिकतर गाड़ियों की नंबर प्लेटें तोड़ दी जाती थीं, ताकि पहचान न हो सके। आरोपी नशे की लत को पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और उन्हें बेचकर जो पैसे मिलते, उनसे ड्रग्स खरीद लेते थे। अब क्राइम ब्रांच उनका पता कर रही है जहां से ये आरोपी ड्रग्स लेकर लाते थे। स्क्रैप डीलर की भी खैर नहीं एसपी जसवीर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना 39, 34, 36, मनीमाजरा और सरांगपुर में कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी के वाहन किस स्क्रैप डीलर को बेचते थे, उनका पता पुलिस लगा रही है। जल्द ही स्क्रैप डीलर भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ये 6 आरोपी किए गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहाली के गांव बनसेपुर निवासी बिक्रम राम सिंह उर्फ बिक्रम, मलोया कॉलोनी निवासी बुधराम, मोहाली के झामपुर निवासी रोहित उर्फ तोता और करण, रवि कुमार उर्फ बिल्ला के अलावा धनास मिल्क कॉलोनी निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *