जगराओं में जिला परिषद सदस्य गिरफ्तार:5 साल पुरानी वीडियो पर कार्रवाई, राजा वडिंग ने थाने में किया विरोध प्रदर्शन

लुधियाना के मुल्लापुर थाना पुलिस ने कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य कुलदीप बद्दोवाल को गिरफ्तार किया है। उन पर समाजसेवी अमनदीप अमनी को धमकी देने का आरोप है। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही मुल्लापुर कांग्रेस इंचार्ज कप्तान संदीप संधू कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने एसएचओ से मुलाकात की। संधू ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि जिस पोस्ट पर केस दर्ज किया गया है, वह 4-5 साल पुरानी टिकटॉक वीडियो है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना सांसद राजा वडिंग रात 8:30 बजे मुल्लापुर दाखा थाने पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध किया। थाने में पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई। माहौल तनावपूर्ण रहा। राजा वडिंग ने की नारेबाजी कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने की साजिश है। राजा वडिंग ने थाने के अंदर पंजाब सरकार और डीएसपी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता के साथ पुलिस ने मारपीट की। वडिंग ने थाने के बाहर धरना भी दिया। वडिंग ने कहा कि बद्दोवाल में एक घर पर पेट्रोल बम और गोलियां चलाने वाले बदमाश फरार हैं। दाखा पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है। लेकिन कांग्रेसी नेता को 5 साल पुरानी वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। आरोपी दे रहा था जान से मारने की धमकी पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि वह अपना बिजनेस करने के साथ साथ समाजसेवा भी करता है। कथित आरोपी कुलदीप सिंह निवासी गांव बद्दोवाल उसे बार-बार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इतना ही नही किसी और से भी धमकियां दिला रहा था। लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मुझे हथियार दिखाकर धमकियां दे रहा है। मुझे अपनी जान का खतरा है। इस पर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए कांग्रेसी नेता व जिला परिषद मेंबर को उसी समय गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है इस मामले में सबंध में जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह बद्दोवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ शिकायत झूठी है और राजनीतिक दबाव में दर्ज कराई गई है। दाखा थाने में कुलदीप सिंह बद्दोवाल से मुलाकात के बाद कांग्रेस के हलका इंचार्ज कैप्टन संदीप सिंह संधू ने कहा कि अगर यह शिकायत तुरंत रद्द न की गई तो दाखा थाने का घेराव किया जाएगा, क्योंकि यह पूरी तरह से झूठी है। एसपी के आश्वासन पर हटाया धरना मुल्लापुर थाना के बाहर लगाए गए धरने के बाद पहले मौके पर डीएसपी डी इंद्रजीत सिंह बोपाराय और बाद में एसपी एच रमनिंदर देओल पहुंचे। धरना उठाने के बाद सांसद राजा वडिंग ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच करके ही आगे की कार्रवाई करने और दोषी पाए जाने पर पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, जिनके बाद ही वह धरना खत्म किया गया। सांसद राजा वडिंग ने कहा कि कल वह लैंड पुलिंग के खिलाफ लुधियाना में धरने पर ही है और अगर उन्हें लगा कि उनके कांग्रेसी वर्कर के साथ धक्का हो रहा है तो वह दोबारा फिर यहां आकर धरने पर बैठ जाएंगे। सांसद राजा वडिंग ने कहा कि 5 वर्ष पुराने एक टिकटॉक रील पर ही धमकियां देने का मामला दर्ज करके देहात पुलिस ने इतिहास रच दिया है, जिसके बाद इनका नाम सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *