दो बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

बालोद| एनएच-30 पर बालोदगहन नर्सरी मोड़ के पास दो बाइक में टक्कर होने से जितेन्द्र धुव (32 वर्ष) निवासी कुरूद की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मंगलवार को जितेन्द्र ध्रुव अपने दोस्त तुलसी राम ध्रुव के साथ बाइक से राजाराव पठार ग्राम कर्रेझर से कुरूद जा रहे थे। इस दौरान एनएच 30 पर ग्राम जगतरा, बालोदगहन नर्सरी मोड के पास सामने की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गिर गए। जितेन्द्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुरूर थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *