वीर बाल दिवस पर एनएसएस के स्वयंसेवकों के बीच स्पर्धा कराई

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर शासकीय गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भागवत प्रसाद साहू, सनी राजवाड़े, सत्येन्द्र सिंह पैकरा, उर्मिला, अनिता द्वारा साहबजादों के बलिदान को शत-शत नमन करते हुए पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लल्ली, चंदा, सुहानो, आरती, पूजा, रानी, रोषनी, ममता एवं पूजा राजवाड़े शामिल हुईं। प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के आदेश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के चार बेटे अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे। उनके छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने इस्लाम धर्म कबूल करने से इंकार कर दिया था। मुगल शासक सरहिंद के नवाब वजीर खान ने उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। उनके इस अदम्य साहस और धर्म के प्रति समर्पण को याद करने के लिए आज 26 दिसम्बर के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *