सिंगरौली में राज्य मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा:बोलीं -जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें अधिकारी; भूमिपूजन और लोकार्पण में जरूर बुलाएं

सिंगरौली कलेक्ट्रेट भवन में गुरुवार को डिस्टिक मिनिरल फाउंडेशन फंड से स्वीकृत कामों की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में राज्य मंत्री राधा सिंह मौजूद रहीं और उन्होंने स्वीकृत कामों की समीक्षा की। इस दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह ने निर्देशित किया है कि जहां भी डीएमएफ फंड से काम स्वीकृत हो रहे हैं। उनका भूमिपूजन और कार्य पूरा होने के बाद में लोकार्पण संबंधित क्षेत्र के विधायकगणों से कराया जाएं। जनप्रतिनिधियों का होना सभी अधिकारी सुनिश्चित कर लें। बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं किए गए हैं। उन्हें पूरा करें, काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा जिला खनिज अधिकारी एके राय ने बैठक में पिछले साल स्वीकृत कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। साथ ही जो अधूरे निर्माण कार्य हैं। उनको भी प्रभारी मंत्री के सामने रखा। बैठक में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, वन मंडल अधिकारी अखिल बंसल के साथ विधायक प्रतिनिधि सिहावल अजय पाठक, नगर निगम आयुक्त सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *