खरगोन में भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव की गुरुवार को तीसरे दिन भी रायशुमारी का दौर चला। जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी देवीलाल धाकड़ और पर्यवेक्षक महेंद्र भटनागर ने 28 में से 24 मंडलों में 3-3 नामों पर रायशुमारी हुई। शुक्रवार को मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित हो सकते हैं। चुनाव अधिकारी धाकड़ ने कहा कि सामूहिक सहमति के आधार पर मंडल अध्यक्ष चुना जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। नए 4 मंडलों में चुनाव बाद में मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया चुनाव से जुड़े पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों से राजकुमारी कर रहे हैं। जिले के बाकी के 4 नए मंडल में अध्यक्षों का चुनाव बाद में होगा। इस दौरान चुनाव सह अधिकारी कल्याण अग्रवाल व रणजीतसिंह डंडीर उपस्थित थे।


