मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 8 राज्यों में ओला-बारिश का अलर्ट:50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा; जम्मू के सोपोर में तालाब जमा, बच्चों ने इसी पर क्रिकेट खेला

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी। उधर, जम्मू-कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। इसका एक नजारा जम्मू के सोपोर में दिखाई दिया। हरितारा इलाके में बना एक तालाब पूरी तरह जम गया। बच्चों ने इस जमे हुए तालाब पर ही क्रिकेट खेला। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इसके अलावा मैदानी इलाकों में छत्तीसगढ़ में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बारिश करवा सकता है। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन का मौसम… 28 दिसंबर: 2 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट 29 दिसंबर: MP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान : 13 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, पारा गिरेगा शुक्रवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कई जगह ओले गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज, जबकि 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले तीन दिन घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर के लिए 13 जिलाें में भी ओले-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 28 दिसंबर को जयपुर सहित 23 जिलों में बरसात की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश : 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट 4-5 दिन तक बादल, कोहरा, तेज हवा और मावठा के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। दो तरफ से से नमी आ रही है। इसी वजह से बारिश, कोहरा जैसा मौसम बना हुआ है। नर्मदापुरम्, रायसेन, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल और हरदा में ऑरेंज अलर्ट है। इसके चलते इन जिलों में बारिश-घना कोहरा छा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा : प्रदेश में बारिश और ओले का अलर्ट, अगले 2 दिन ठंड बढ़ेगी पानीपत और सोनीपत समेत कई जगह सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 6 जिलों में यलो अलर्ट है। कुछ एक स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। 12 जिलों में हैवी रेन की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बारिश के कारण ठंड बढ़ेगी, लेकिन कोहरे से राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *