राजस्थान में आज बारिश और ओले का अलर्ट:जयपुर, अजमेर और सीकर में तेज बरसात, दिन का तापमान गिरा; 3 दिन रहेगा कोहरा

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के साथ ही बारिश (मावठ) का दौर शुरू हो गया है। बीती रात जयपुर, अजमेर, सीकर और पाली में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कई जगह ओले गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज, जबकि 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले तीन दिन घना कोहरा रहेगा। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो अजमेर के पुष्कर में गुरुवार रात तेज बारिश हुई। अजमेर जिले के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इधर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में देर रात बादल छाने के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिन का तापमान बढ़ा
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई शहरों का दिन का तापमान चढ़ गया। उदयपुर, सीकर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर, फतेहपुर (सीकर), बारां समेत अन्य जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.4, चित्तौड़गढ़ में 23.2, कोटा में 22.2, जोधपुर में 22.3, बारां में 23, फतेहपुर में 22.8, बीकानेर, श्रीगंगानगर व जयपुर में 21.2, अलवर में 21.5, भीलवाड़ा में 20.9 और अजमेर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 9 जनवरी तक सामान्य रहेगी सर्दी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 9 जनवरी तक प्रदेश में सर्दी सामान्य रहने और न्यूनतम-अधिकतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना जताई है। हालांकि 31 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच कोल्ड-वेव चलने की भी आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *