बिलासपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय सम्मेलन:राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण समेत केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल, 31 जुलाई को कार्यक्रम

बिलासपुर में 31 जुलाई को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकरण ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की गई। सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी और लखन देवांगन के साथ बिलासपुर संभाग के सभी विधायक और सांसद शामिल होंगे। कार्यक्रम में 5 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग को संवैधानिक मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले लाभ और वन नेशन वन इलेक्शन जैसे विषयों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम की सफलता के लिए बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *