मोहड़ गोली कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार:मुरैना का आदतन अपराधी ग्वालियर से पकड़ा गया, मास्टरमाइंड संजय सिंह अभी फरार

राजनांदगांव के मोहड़ नदी में हुए गोलीकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर से पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरैना निवासी फल्ली उर्फ मनू उर्फ मनोज सिकरवार के रूप में हुई है। घटना 11 जून को मोहड़ नदी में हुई थी। जब अवैध रेत खनन के लिए रैम्प बनाने पहुंचे जेसीबी चालक को रोकने ग्रामीण पहुंचे थे। इस दौरान कार में आए 7-8 लोगों ने ग्रामीणों से मारपीट की और फायरिंग कर दी थी। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम दिल्ली, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इससे पहले पुलिस जेसीबी चालक भगवती निषाद समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में थाना बसंतपुर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी मनोज से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले का मास्टरमाइंड संजय सिंह अभी भी फरार है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त कार जब्त, न्यायालय में पेश किया गया घटना में इस्तेमाल की गई आई-20 कार को जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पकड़ा गया आरोपी फल्ली उर्फ मनु उर्फ मनोज सिकरवार (25 वर्ष), निवासी मुरैना (मध्यप्रदेश), एक आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ मुरैना जिले में पहले से ही अपराध दर्ज है। इसके अलावा, आरोपी मनोज सिकरवार के फरार होने पर पुलिस अधीक्षक, जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) द्वारा उस पर इनामी घोषणा भी की गई थी। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी, जिनमें संजय सिंह बघेल भी शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, और उनके सक्रिय रूप से ठिकानों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *